नैनीताल। नगर के संवेदनशील बलियानाला से लगे कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों ने मार्ग निर्माण की मांग को लेकर तल्लीताल डांठ में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। तल्लीताल डांठ में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2018 में बलियानाले में हुए भूस्खलन के बाद क्षेत्र के लोगों का मुख्य मार्ग बंद हो गया है। बार-बार मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद भी मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। वक्ताओं ने कहा कि करीब नौ वर्ष से लोग मार्ग से महरूम हैं। नैनीताल वार्ड में होने के बावजूद भी लोगों को शहर तक पहुंचाने के लिए वाया नंबर वन से ज्योलीकोट होते हुए आना पड़ता है। इससे कृष्णापुर की चार हजार लोगों की आबादी मुख्य संपर्क मार्ग से महरूम हैं। प्रदर्शनकारियों में डीएन भट्ट, कैलाश अधिकारी, रेखा जोशी, मोहन नेगी समेत 20 से अधिक लोग रहे।