नगर पालिका भीमताल के नौकुचियायाल वार्ड के बोहरागांव निवासी जीवन चंद्र आर्या का बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने ऊर्जा निगम कार्यालय में तालाबंदी कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर गरीब परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि 11 महीने से पीड़ित परिवार बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से बिजली कनेक्शन के पैसे भी जमा करने के बाद विभाग ने यह कहकर कनेक्शन काट दिया की प्राधिकरण से मकान का नक्शा पास नहीं है। उन्होंने कहा कि घेराव करने से पहले ही अधिकारी बैठक में जाने का हवाला देकर लापता हो गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मंगलवार को सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, सभासद शुमभ नैनवाल, उमेश पाठक, शिप्रा जोशी, विमला आर्या, मोहित पडियार, विनीत जोशी, पूरन जोशी आदि मौजूद रहे।