फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भूमि खुर्द-बुर्द करने के आरोप पर सरकार के चार दायित्वधारियों ने एक साथ की पत्रकार वार्ता

कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार पर लगाए जा रहे सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द करने जैसे आरोपों का भाजपा ने पलटवार किया है। बुधवार को चार दायित्वधारियों ने एक साथ पत्रकार वार्ता कर इसे कांग्रेस की हताशा और निराशा करार दिया। उन्होंने कहा कि चार साल तक सोये रहे कांग्रेसी अब चुनावी वर्ष में जागे हैं और नींद खुलते ही भाजपा सरकार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने में जुट गए हैं। रामपुर रोड स्थित होटल में हुई पत्रकार वार्ता में दायित्वधारी सुरेश भट्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हुकम सिंह कुंवर और नवीन वर्मा ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को देख कांग्रेस हताश और निराश हो चुकी है। कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से ही विकास विरोधी रहा है। कांग्रेस युवाओं की हितैषी नहीं हैं। कांग्रेस की नीति विकास योजनाओं को लटकाने, भटकाने और अटकाने की रही है। अब वह भाजपा सरकार पर बेवजह जमीन खुर्द-बुर्द करने जैसे झूठे और अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नियमों के अनुरूप ही सरकारी जमीनों पर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन करा रही है ताकि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिले और पलायन पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि पटवाडांगर की जमीन भी कुमाऊं विवि को दी गई है। दायित्वधारियों ने कहा कि यदि कांग्रेस अपनी करनी से बाज नहीं आई तो भाजपा कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी व भुवन जोशी आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें