फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव: संधि पूजा बनी आकर्षण, 108 कमल पुष्पों से माता का अभिषेक

नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में सोमवार को संधि पूजा धार्मिक महोत्सव का आकर्षण रही। इसमें 108 कमल पुष्पों से माता का अभिषेक किया गया। दिन में एक बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। मां नयना देवी मंदिर परिसर में नवमी के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ नजर आई। महाअष्टमी-नवमी पर 108 कमल पुष्प, दूर्वा दल और 108 बेलपत्र से मां दुर्गा का अभिषेक किया गया। मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में पूजन किया गया। इस मौके पर महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, यश शर्मा, सुरेश चौधरी, विकाश वर्मा, नवीन शर्मा, तृप्ती मजूमदार, डॉली भट्टाचार्या, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें