राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धुमाकोट की प्रार्थना सभा अब गढ़वाली लोक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से गूंजने लगी है। विद्यालय में विद्यार्थियों ने ढोल, दमाऊं, थाली, डौंर और रणसिंघे की संगत में मां भगवती की स्तुति और गढ़वाली समूहगान प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के संरक्षण की अनूठी पहल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य दर्शन कुमार के प्रयासों और शिक्षिका संगीता ध्यानी की 21 वर्षों की मेहनत से यह पहल साकार हुई है।