कोटद्वार। दशहरा समेत आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोटद्वार बाजार में बढ़ती भीड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार शाम नगर क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख स्थानों पर मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया।