वन्य जीव सप्ताह के तहत राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से चीला रेंज परिसर में मनाया गया हाथी दिवस, दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि रहे मौजूद। अधिकारियों ने हाथियों को पूजा-अर्चना करने के बाद खिलाए गए फल, गोष्ठी में हाथियों के संरक्षण और सवंर्धन के लिए किया गया जागरूक, राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से ट्रेनों को ले जाने वाले लगभग 40 लोको पायलट को भी किया गया सम्मानित, उनसे हाथियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित रफ्तार से ट्रेनों को गुजारने की गई अपील। कोटद्वार से चीला रेंज परिसर तक करीब 55 किलोमीटर की निकाली गई बाइक रैली, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल ने जागरूकता रैली का किया स्वागत। जागरूकता गोष्ठी में वन अधिकारी-कर्मचारी, वन्य जीव प्रेमी और स्कूली बच्चे रहे शामिल।