आईजी कुंभ मेला डॉ. योगेंद्र ने सोमवार को कुंभ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला पुलिस के लिए बनाई जा रही अस्थायी पुलिस लाइन और यातायात प्रबंधन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों की् समीक्षा की। उन्होंने कुंभ मेला संपन्न कराने के लिए आने वाली पुलिस फोर्स के ठहरने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।