प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों ने जीएसटी विभाग की लगातार हो रही कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग की कार्रवाई के कारण व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारी नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी सरकार की आर्थिक रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी और जांच की जा रही है, उससे व्यापारियों को मानसिक और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।