श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। अखाड़े के विद्यार्थियों और गौ भक्तों ने भगत सिंह गौशाला में गायों का तिलक कर उनकी आरती उतारी और चारा खिलाया तथा नियमित रूप से गौ सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था का अभिन्न अंग हैं।