ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, पंजीकरण, संरक्षण और डिजिटाइजेशन को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। आमजन, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थान अपनी पांडुलिपियों की जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। इसका उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों को संरक्षित करना और उन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना है।