फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: फुलारागांव में रामलीला का सातवां दिन, कलाकारों ने लंका दहन की लीला का किया जीवंत अभिनय

चंपावत नगर से सटे फुलारागांव में श्री राम सांस्कृतिक एवं जन कल्याण समिति की रामलीला मंचन जारी है। रामलीला के सातवें दिन के मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक लडवाल फाउंडेशन नरेंद्र सिंह लडवाल और विशिष्ट अतिथि निदेशक केएमवीएन रोहित बिष्ट ने किया। मुख्य अतिथि निदेशक लडवाल ने समिति के 25वें रामलीला मंचन की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति अपने बुजुर्गों की दी गई संस्कृति को आगे ले जाने का काम कर रही है और युवा पीढ़ी भी इससे जुड़ रही है। मंचन के दौरान कलाकारों का जीवंत अभिनय इस बात के प्रमाण हैं। रामलीला में लंका दहन तक की लीला का कलाकारों ने जीवंत अभिनय किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें