चंपावत नगर के गोरलचौड़ खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय अंडर 19 और 14 विद्यालयी स्तरीय बालक वर्ग के क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। सोमवार को ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों से आए 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाई। ब्लॉक खेल समन्वयक मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर ब्लॉक की टीम का चयन किया गया, इसके बाद जिला स्तरीय ट्रायल या प्रतियोगिता होगी। प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम का चयन ब्लॉक से आए क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयन ट्रायल में चंदन सिंह अधिकारी, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, मनोज कलोनी, कमला गोस्वामी, कविता नेगी, प्रकाश मेहता ने सहयोग किया।