चंपावत के गौरल चौड़ खेल मैदान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के तहत विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए दमखम दिखाया। विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी सांसद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।