फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: कर्णप्रयाग-नारायणबगड़ एनएसयूआई, गैरसैंण में एबीवीपी का कब्जा

श्री देव सुमन से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं, गैरसैंण में एबीवीपी ने फिर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में सुनील रावत 76 मतों से अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष अंकित कुमार, सचिव सलोनी, कोषाध्यक्ष हिमानी, विवि प्रतिनिधि विशाल सिंह और सहसचिव निधि ने भी जीत हासिल की। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग, नारायणबगड़ में एनएसयूआई ने सभी प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया। हिमांशु नेगी 96 मतों के साथ अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष रिया, सचिव पल्लवी, सहसचिव करीना, कोषाध्यक्ष ईशा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गौरव टम्टा चुने गए। पीजी कॉलेज गैरसैंण में एबीवीपी के नरेश सिंह ने 172 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद जीता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें