फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी: साइबर अपराध से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा अभियान के तहत थाना पोखरी पुलिस ने ग्राम पंचायत पोगठा और कनकचौरी बाजार में जनजागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।पुलिस ने लोगों को अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, फर्जी कॉल, अनजान लिंक, यूपीआई फ्रॉड, कस्टमर केयर फ्रॉड, एपीके फाइल, नौकरी, लॉटरी और लोन के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की। बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने अथवा अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक खाते और यूपीआई संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें