आगामी दिवाली, धनतेरस आदि त्यौहार को लेकर पुलिस ने कर्णप्रयाग के स्थानीय व्यापारियों और लोगों के साथ बैठक ली। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने कहा कि दिवाली का पर्व सभी हर्षोउल्लास से मनाए। दिवाली पर सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग अपने वाहनों को पार्किंग में ही पार्क करें। अनाआवश्यक इधर उधर वाहन खड़ा न करें। पटाखों और अन्य दुकानों निर्धारित स्थानों पर ही लगाए। साथ ही पुलिस का सहयोग करें।