कर्णप्रयाग में डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने अपनी खाली पड़ी करीब 108 नाली भूमि का सीमांकन किया है। महाविद्यालय प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मिलकर भूमि का सीमांकन विभिन्न स्थानों पर लोहे के एंगल लगाए। भूमि के सीमांकन की रिपोर्ट तैयार कर शासन और निदेशालय को भेजी जाएगी। निदेशालय और शासन के आदेश के बाद भूमि के उपयोग के बारे आगे की कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालय की खाली पड़ी भूमि पर छात्रावास, खेल मैदान आदि का निर्माण हो सकता है।