कुदरत के त्राहिमाम से त्रस्त होने के बावजूद थराली बाजार में दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में बड़ी संख्या में दूर-दराज से लोग धनतेरस के दिन खरीददारी करने पहुंचे हैं। सोल घाटी और कुराड़ पारथा की सड़क खुलने से 20 से अधिक गांवों के लोग खरीददारी करने पहुंचे हैं। बाजार भी पूर्व की तरह सजा हुआ है। हालांकि राड़ीबगड़ और केदारबगड़ में अभी हालात सामान्य नहीं हैं।