कर्णप्रयाग में धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बर्तनों, सोने-चांदी, सजावटी सामान और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में की गई कमी का असर भी इस बार साफ नजर आ रहा है।जिससे सामान की कीमतों में गिरावट आई और ग्राहकों की खरीददारी बढ़ने की पूरी उम्मीद है। कर्णप्रयाग में व्यापारी दुकानों को सजाने में जुट गए थे। मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, उमा देवी तिराहा, कर्णमंदिर आदि स्थानों मे लोगों ने अपनी दुकानों को सजाया है। यहां धनतेरस की तैयारियों को लेकर बाजार सज चुके हैं। यहां बर्तनों और सोने-चांदी की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। कारोबारियों ने बताया कि कीमतों में कमी से इस बार पिछले वर्षों की तुलना में बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है।