पोखरी। क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान से मनौतियां मांगीं। वहीं महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिनभर मंदिर परिसर कृष्णमय नजर आया और श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।