अंकिता भंडारी मामले में छोटे लोगों को सजा दी जा रही है। जबकि बड़े लोगों को राज्यपाल बनाकर इनाम दिया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से लोगों को सरकार की विफलताओं को बताएगी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित न्याय यात्रा शुक्रवार को कर्णप्रयाग और गौचर पहुंची। इस दौरान सब्जी मंडी से मुख्य बाजार तक रैली निकाली गई। मुख्य बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड का शासक वर्ग शोषक वर्ग बन गया है। जो हमारा आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक शोषण करने का काम कर रहा है।