फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन-दौलत नहीं, धर्म और परमार्थ के कर्म ही मनुष्य के साथ जाते हैं : अनूप किमोठी

रडुवा ग्राम पंचायत में पितरों की मोक्ष प्राप्ति और आत्मशांति के निमित्त आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 28 अक्टूबर से जीत सिंह बर्तवाल और ऊमा देवी बर्तवाल की ओर से आयोजित कथा में आसपास के क्षेत्रों से भी भक्तजन पहुंच रहे हैं। कथा व्यास अनूप किमोठी ने कहा कि मनुष्य शरीर की सार्थकता धन-दौलत और भौतिक सुखों में नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति और परमार्थ के कार्यों में है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद धन, पद और प्रतिष्ठा यहीं रह जाते हैं, मनुष्य के साथ केवल उसके सत्कर्म जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्संग, ईश्वर भक्ति और परोपकार को जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें