फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पाइपलाइन बनी जी का जंजाल, कलसीर में लाइन फटने से पोखरी में टैंकरों से पहुंचाया पानी

पोखरी बाजार और नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सोमवार को पाइपलाइन टूटने से प्रभावित रही। कलसीर के जंगल में लाइन फटने के बाद जल संस्थान को टैंकरों से पानी पहुंचाना पड़ा। वर्ष 2014-15 में भुलकना-तुंगनाथ से पोखरी तक करीब 32 किलोमीटर लंबी बिछाई गई पाइपलाइन अब जर्जर हो चुकी है। विभाग के अनुसार क्षतिग्रस्त लाइन को सोमवार शाम तक जोड़कर मंगलवार सुबह से आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया गया। स्थायी समाधान के लिए जल संस्थान ने करीब 89 लाख रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें