फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, परखाल तिराहे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरे

नारायणबगड़। पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से लगातार हो रही बारिश के चलते पिंडरघाटी का जनजीवन ठहर सा गया है। सिमली-ग्वालदम हाईवे पर नारायणबगड़ के परखाल तिराहे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आ जाने के कारण रविवार तड़के बाधित हो गया था। बीआरओ ने हाईवे पर आए बोल्डरों व मलबे को हटाकर सुबह साढ़े सात बजे यातायात को बहाल कर दिया था। इस दौरान लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। शनिवार दोपहर से पिंडरघाटी के तीनों ब्लॉकों नारायणबगड़, थराली, देवाल की विधुत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। लगातार बारिश के कारण पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। भूस्खलन के कारण नारायणबगड़ के थरालीबगड़ बाजार की पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से पानी की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें