देवाल। जिला पर्यटन विभाग चमोली द्वारा वाण गांव में आयोजित 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का समापन हुआ। जिसमें गांव के 40 युवक एवं युवतियों को साहसिक पर्यटन का प्रशिक्षण दिया गया। गांव में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के 40 युवक-युवतियों को साहसिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां पर्वतीय जीवनशैली, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया गया।