फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्लोक उच्चारण और आशुभाषण में सिमली के बद्रीश कीर्ति संस्कृत विद्यापीठ प्रथम

कर्णप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। श्लोक उच्चारण और आशुभाषण में बद्रीश कीर्ति संस्कृत विद्यापीठ सिमली ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गान और समूह नृत्य में पीएम श्री राजकीय बालिका गौचर प्रथम रहा, जबकि वाद-विवाद में राइंका लंगासू ने पहला स्थान प्राप्त किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने द्वितीय और तृतीय स्थान भी हासिल किए। सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें