फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष से मारपीट पर भड़के व्यापारी, सीओ कार्यालय का घेराव

बागेश्वर जिले में बीते दिनों केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोकुल जोशी के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न किए जाने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को आक्रोशित व्यापारियों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर सीओ का घेराव किया और पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष सूरज जोशी के नेतृत्व में सीओ कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई भी नहीं कर पाई है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और मामले को लेकर प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। सीओ से वार्ता के बाद भी असंतुष्ट व्यापारियों ने एसबीआई तिराहे पर पहुंचकर सांकेतिक चक्काजाम किया और प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान महेश खेतवाल, नवीन साह, डब्बू मेहता, गिरीश बिष्ट, सूरज जोशी, देवेंद्र अधिकारी, हरीश सोनी, नरेंद्र खेतवाल, मदन हरड़िया, गोकुल जोशी और हर्ष मेहरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें