फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अल्मोड़ा में 21.49 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

गायत्री जोशी Updated Mon, 19 Jan 2026 04:17 PM IST

अल्मोड़ा पुलिस ने 21.49 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि रविवार को कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में उनकी टीम ने देर रात्रि लोधिया के पास चेकिंग अभियान चलाया। तभी दीपक मेहता उर्फ झनका (27) और हर्षित भंडारी उर्फ हन्नी (28) सड़क पर पैदल आ रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों तेज कदमों के साथ कच्ची सड़क हिडन माउंट की ओर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ा लिया। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से 21.49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुईं। दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/8 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6,44,700 रुपये बताई जा रही है। नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। जिले भर के थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस गांजा, स्मैक और चरस की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें