बारिश के बाद दशाश्वमेध-गोदौलिया क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रमुख पर्यटन और धार्मिक क्षेत्र होने के बावजूद जलभराव की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक प्रभावी सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।