भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड इलाके में मारपीट का वीडियो शुक्रवार की शाम से ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो दुर्गाकुंड इलाके के बनकटी हनुमान मंदिर के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक और युवती मोटरसाइकिल से जाते हुए दिख रहे है। जिसमें कुछ युवक लाठी डंडे से वॉर करते हुए दिख रहे। दिनदहाड़े अचानक से मारपीट होने के कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस बाबत थाना प्रभारी भेलूपुर दुर्गा सिंह ने अभिज्ञता जताई।