फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आतिशबाजी बनी हादसे की वजह, वकील के घर में भीषण आग; दो वाहन जलकर नष्ट

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के पुराना रामनगर स्थित वार्ड नंबर 65 में रविवार देर रात आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी से अधिवक्ता के मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से परिसर में खड़ी कार और बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अधिवक्ता को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुराना रामनगर निवासी अधिवक्ता रविंद्र पांडेय के मकान में देर रात आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान पटाखे से निकली एक चिंगारी मकान में जा गिरी। देखते ही देखते आग फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें