रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को राम बरात प्रसंग का मंचन किया गया। सजे-धजे रथ और बरात के साथ प्रभु राम जनकपुरी पहुंचे। बरात पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। जनकपुरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम-सीता विवाह के साक्षी बनने के लिए इंतजार करते रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।