फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता हादसे के बाद वाराणसी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष नजर; VIDEO

कोलकाता में शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान कई लोगों की मौत और लोगों के घायल होने की घटना के बाद वाराणसी में भी पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इस क्रम में डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बनारस के प्रसिद्ध संतान धर्म पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की कतार, प्रवेश और निकास द्वार समेत सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। डीसीपी ने बताया कि पंडालों में सुरक्षा के लिए पीएसी और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पंडालों के आसपास निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास बिंदुओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें