गंगा में नाव संचालन की अनुमति मिलने के बाद सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। केदार घाट पर कुछ नाविक यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट पहनाए ही नौकायन कराते दिखाई दिए। जबकि जल पुलिस ने सुरक्षा शर्तों के साथ नाव संचालन की अनुमति दी है। निर्देशों के मुताबिक, नाव में चढ़ने से लेकर उतरने तक सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है। इसके बावजूद बिना लाइफ जैकेट नौकायन कराए जाने से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में घाटों पर निगरानी और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराना जरूरी है।