फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य एयर शो का ट्रायल देखने के लिए नमो घाट पर उमड़े लोग

गंगा के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य और अद्भुत हवाई करतबों को देखने के लिए काशी तैयार है। 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के दौरान 15 से 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गंगा पार के क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं की हैं। वहीं एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आसपास के जिलों से भी लोग इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने की योजना बना रहे हैं। बुधवार को ट्रायल देखने पहुंचे लोगों में आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के लोग भी शामिल रहे। कई लोग मुख्य आयोजन के दिन संभावित भीड़ और जाम से बचने के लिए पहले ही क्षेत्र में पहुंचने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें