अतिवृष्टि और तेज आंधी के कारण मलदहिया-इंग्लिशिया लाइन मार्ग पर बुधवार को पीपल के पेड़ की बड़ी डाल गिर गई। इससे दोनों तरफ का मार्ग अवरुद्ध हो गया और एक ई-रिक्शा दब गया। उसमें सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें कबीरचौरा अस्पताल भेजा गया। उद्यान विभाग की टीम डाल काटकर रास्ता साफ करने में जुटी रही।