देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह के पावन पर्व के अवसर पर वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर आयोजन किए गए। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान-दान किया। साथ ही तुलसी पूजन किया। वहीं बाजारों में गन्ने की जमकर लोगों ने खरीदारी की। मंदिरों में विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ।