रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में बारिश के बीच भी नेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। छाता और रेनकोट पहनकर नेमी लीला स्थल पर डटे रहे। बारिश के कारण लीला शुरू होने में देरी हुई। मैदान में रोशनी की व्यवस्था के लिए लोग पेट्रोमेक्स जलाते नजर आए। लीला शुरू होने के इंतजार में श्रद्धालु बारिश के बीच बैठे रहे।