वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान सभी बूथों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों व स्नातकों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मतदान कर बाहर निकले मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के योग्य प्रत्याशियों को मतदान देकर इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाएं।