वाराणसी के नवनियुक्त मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि काशी की जनता की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकता होंगी। आम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, विकास परियोजनाओं को समय से पूरा कराने और इस बार देव दीपावली को खास बनाने पर जोर रहेगा।