वाराणसी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।