गंगा और वरुणा के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और वहां रह रहे प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत शिविरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।