वाराणसी के लहुराबीर स्थित क्वींस कॉलेज में रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों से बातचीत में उन्होंने पेपर को सामान्य बताया। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप रहे और कुछ सवाल आसान, जबकि कुछ प्रश्नों ने समय लिया। परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ रही।