फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल से थमे कामकाज, मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज; VIDEO

वाराणसी। बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का असर शुक्रवार को बैंकिंग कामकाज पर देखने को मिला। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि वित्त मंत्रालय के साथ वर्ष 2024 में हुई सहमति के बावजूद उनकी कई मांगों पर अब तक अमल नहीं किया गया है। बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन काम और शनिवार-रविवार अवकाश लागू करना शामिल है। इसके अलावा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) व्यवस्था में बदलाव समेत कर्मचारियों से जुड़ी अन्य मांगों को भी पूरा करने की मांग की जा रही है। कर्मचारियों के अनुसार, एक दिन की हड़ताल से बैंकिंग क्षेत्र को करीब 100 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सरकार का ध्यान लंबित मांगों की ओर दिलाने के लिए की गई है। कर्मचारियों ने साफ किया कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन का दायरा बढ़ाया जाएगा। 26 से 29 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल और इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें