एयर फोर्स शो से पहले सोमवार को शहर के आसमान में वायुसेना के सुपरसोनिक विमान की तेज गर्जना गूंज उठी। सुबह करीब 10:40 बजे नमो घाट के ऊपर से विमान तेज आवाज के साथ गुजरा तो आसपास के इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते लोग मकानों की छतों पर पहुंच गए और आसमान में विमान की गतिविधियां देखने लगे।