फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, हार की आशंका में बहाने तलाश रहा: रमेश सिंह

सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। यही वजह है कि पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और अब चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पीछे पड़ा है। रमेश सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी हारने लगती है तो वह हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कोई न कोई बहाना तलाशती है। विपक्ष भी इसी तरह के मुद्दे खड़े कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े ठोस मुद्दे नहीं हैं और वह अलग-अलग माध्यमों से देश में तनाव व अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें