फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग की

सुल्तानपुर। जिले की बैंक सखियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग की है। 25 सितंबर को समस्त बैंक सखी संघ की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि वे ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर वित्तीय समावेशन योजना को धरातल पर उतार रही हैं, लेकिन वर्तमान मानदेय बेहद कम है। पत्र में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहला, मासिक मानदेय बढ़ाकर 25,000 से 30,000 रुपये किया जाए। दूसरा, सेवा को स्थायी किया जाए। तीसरा, फील्ड में कार्य के लिए निःशुल्क स्मार्टफोन और हर माह डेटा/कॉलिंग रिचार्ज दिया जाए। चौथा, कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए निःशुल्क जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा तथा बैंक शाखाओं में बैठने की उचित जगह, शौचालय सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें