फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: सोमवार को गोली लगने से हुई एसएसबी हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी की मौत

सुल्तानपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ स्थित एसएसबी कैंप में सोमवार को गोली लगने से जान गंवाने वाले हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी (41) का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव नेवरा खादर बसंतपुर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। एसएसबी की 28वीं बटालियन के सूबेदार राजेंद्र विवेक कुमार अन्य जवानों के साथ शव लेकर गांव पहुंचे। शव देखते ही मां राजेश्वरी देवी और पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजन बिलख पड़े। बेटे अनुभव तिवारी के सामने जब पिता का पार्थिव शरीर रखा गया तो वह सहम गया। एसएसबी जवानों ने परिजनों के साथ शव को राजघाट पहुंचाया, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद जवानों ने पार्थिव शरीर से तिरंगा उतारकर पिता बलराम तिवारी को सौंपा। परंपरा के अनुसार बेटे अनुभव तिवारी ने मुखाग्नि देकर पिता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया, प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश यादव, उपनिरीक्षक अंबरीश पाठक मौजूद रहे। जवान की मौत की सूचना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू, इसौलाी विधायक ताहिर खान, ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी और मनीषा पांडेय समेत कई लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें