फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित, प्रो. राधे श्याम सिंह ने किया संबोधित

सुल्तानपुर में विश्व हिंदी परिषद की ओर से रविवार को जिला पंचायत सभागार में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमला नेहरू संस्थान के पूर्व प्राचार्य प्रो. राधे श्याम सिंह ने कहा कि हमें दूसरों के बनाए फ्रेमवर्क में खुद को नहीं रखना चाहिए। अपना व्यक्तित्व और अपनी पहचान स्वयं बनानी होगी। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रति मन में स्वाभिमान होना चाहिए। हमें गर्व होना चाहिए कि हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा बोलते हैं। हमारी संस्कृति गौरवशाली है तो उसकी भाषा भी गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि हिंदी के तकनीकी भाषा न बन पाने का भ्रम भी दूर होना चाहिए। आज मेडिकल, इंजीनियरिंग और न्याय क्षेत्र की पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद हो रहा है। यूनिकोड ने भाषाओं के बीच संवाद को और आसान बनाया है। विश्व हिंदी परिषद करीब डेढ़ दशक से हिंदी के प्रचार-प्रसार में जुटी है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संत राम शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें